- Back to Home »
- Job / Education »
- डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट जॉब के लिए अप्लाई करें....
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन [DRDO] ने 224 पदों के लिए आवेदन मँगवाए है। इन पदों पर 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। सभी पद एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और स्टोर असिस्टेंट के हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 21 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 15 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट के लिए 100 रुपए देने होंगे वहीं एससी-एसटी कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
सबसे पहले डीआरडीओ की वेबसाइट- drdo.gov.in को ओपन करें। यहां खुद को रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म फिल करें। डीआरडीओ ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और स्टोर असिस्टेंट की इस भर्ती परीक्षा के लिए तारीख का एलान नहीं किया है। इस संबंध में कैंडिडेट को लगातार वेबसाइट चेक कर परीक्षा की तिथि जानने के लिए कहा गया है।

