- Back to Home »
- Tours / Travels »
- पर्यटन को बढ़ावा देने,अपने धर्म का जिक्र किए बिना,सऊदी अरब कई देशों के नागरिकों को ई वीजा जारी करेगा....
पर्यटन को बढ़ावा देने,अपने धर्म का जिक्र किए बिना,सऊदी अरब कई देशों के नागरिकों को ई वीजा जारी करेगा....
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
सऊदी अरब में नियम कायदे काफी कठिन माने जाते हैं
और पर्यटन के लिए सऊदी जाने का विचार करना यकीनन कठिन काम रहा है। सऊदी की एक
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक नई ई-वीजा सुविधा जारी करने से देश के लिए एक नए अध्याय
की शुरूआत हुई है। जो इस्लाम के जन्मस्थान में पर्यटन की संभावनाएं खोलता है। सऊदी
कमिशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज के निदेशक मंडल के अध्यक्ष अहमद अल-खतीब ने
कहा कि सऊदी अरब के लिए ई-वीजा आवेदन को पूरा करने में महज सात मिनट लगेंगे।
सऊदी
अरब कई देशों के नागरिकों को ई वीजा जारी करेगा। यही नहीं महिला पर्यटकों के लिए
भी ड्रेस कोड में रियायत देगा। अल-खतीब ने कहा कि सिर से पैर तक ढकने वाले कपड़ों,रूढ़िवादी ड्रेस कोड के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में
महिला विदेशी पर्यटकों को ऐसे कपड़े या अबाया पहनने की जररूत नहीं होगी लेकिन
उन्हें ज्यादा रिविलिंग कपड़े न पहनकर ढंग के कपड़े पहनने होंगे। सऊदी अरब के नए
इलेक्ट्रॉनिक पर्यटक वीजा के लिए आवेदन शनिवार से शुरू किया जा सकता है,जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र,
ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण
कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रुनेई,
मलेशिया, सिंगापुर और ताइवान आदि देश
प्रारंभिक सूची में शामिल है।
पर्यटन वीजा की लागत 440 रियाल (117 डॉलर) होगी जो
एक वर्ष के लिए वैध होगी और एक वर्ष में कई बार देश में प्रवेश किया जा सकेगा। एक
बार में ज्यादा से ज्यादा 90 दिनों के लिए रूका जा सकेगा। सऊदी सरकार को 2022 तक
एक साल में 6.4 करोड़ पर्यटकों के आने और 2030 तक सालाना 10 करोड़ पर्यटकों के आने
की उम्मीद है। वीजा आवेदकों को अपने धर्म का जिक्र करने की जरूरत नहीं होगी,
हालांकि गैर-मुस्लिमों को मक्का और मदीना में जाने पर रोक रहेगी।


