- Back to Home »
- Politics »
- अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार,संकट में हैं कम्पनियां, ठप्प हो रहा व्यापार,100 दिन कोई विकास नहीं..प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया मोदी सरकार पर तीखा हमला
अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार,संकट में हैं कम्पनियां, ठप्प हो रहा व्यापार,100 दिन कोई विकास नहीं..प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया मोदी सरकार पर तीखा हमला
Posted by : achhiduniya
10 September 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा,अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। प्रियंका गांधी ने कहा,ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। उन्होंने सवाल किया,सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी? रविवार को भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय अर्थव्यवस्था मामले में ट्वीट किया था।
उन्होंने लिखा था कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था
चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार
देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की
भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया था और एक ट्वीट में कहा था कि,अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है
सरकार संकट में हैं कम्पनियां, ठप्प हो रहा
व्यापार। उन्होंने 100 दिन कोई विकास नहीं हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से, करके कपट जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।

