Posted by : achhiduniya 10 September 2019


एक अच्छा स्पीकर अपने श्रोताओं के साथ हमेशा आई कॉन्टेक्ट बनाए रखता है।  ऐसा करने से उसके आत्मविश्वास का पता चलता है। आप भी इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आप श्रोताओं को देखें और यह भी ध्यान दें कि आप बारी-बारी पूरे ग्रुप से नजर मिला रहे हैं कि नहीं। लोगों की तरफ कॉन्फिडेंस से देखते हुए अपनी बात कहें। यदि आप एक सफल वक्ता बनना चाहते हैं तो श्रोता की पसंद का हमेशा ध्यान रखें। उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें, छोटी-छोटी खुशियों के पल, जब आपके भाषण के बीच में आते हैं तो श्रोता आपसे जल्दी कनेक्ट होते हैं।
जब तक श्रोता आपकी बातों के साथ अपना कनेक्शन नहीं जोड़ पाएंगे तो आप एक अच्छे वक्ता नहीं बन सकते है। कई बार लोग शुरुआत तो अच्छी करते हैं पर अपनी बात को इतना लंबा खींचते चले जाते हैं कि लोग बातों से बोर हो जाते हैं। कोशिश करें कम शब्दों में ही बात खत्म कर दी जाए ताकि लोग उसे आसानी से समझ सकें। कई लोग ग्रुप सेमिनार, मीटिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टेज पर जाने के नाम से डरने लगते हैं। वहीं कुछ लोग हिचकिचाते तो नहीं लेकिन जब आप सामने वाले को अपनी बातें कह रहे होते हैं तो कोई उनकी बातें सुनने में रूचि नहीं लेता। 
इसके पीछे का कारण है कि बोलने वाला एक अच्छा वक्ता नहीं होता अगर आप चाहते हैं लोग आपकी बात को ध्यान से मन लगाकर सुने तो आपको एक वक्ता बनना पड़ेगा। कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप एक बेहतरीन वक्ता बन सकते हैं। आप जिस विषय पर, जगह और जिस समूह के सामने स्पीच देने वाले हैं, उसके अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर लें। सबसे पहले एक बेहतरीन कंटेंट तैयार करें। शीशे के सामने उसकी प्रैक्टिस करें हो सके तो स्पीच की रिकॉर्डिंग कर के सुनें और अपनी गलितयों को सुधारें। याद रखें आप चाहे कितना अच्छा बोलना क्यों न जानते हों, अगर आपका कंटेंट अच्छा नहीं है तो आपको कोई नहीं सुनेगा।
सफलता का सबसे बड़ा फॉर्मूला यही है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। आप हमेशा खुद से ये कहें कि यकीनन आप इसे कर सकते हैं, आपके अंदर इस काम को करने की क्वालिटी है। खुद पर यकीन करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कंटेंट को लोगों के सामने रखें। यकीनन आप सबका दिल जीत लेंगे। बातचीत के बीच में अगर आप कुछ गलत उच्चारण कर देते हैं या किसी बात पर अटक जाते हैं तो यह कोई गलत बात नहीं है। आप इस परिस्थिति को संभाल सकते हैं। 
सभी जानते हैं कि भीड़ में बोलना इतना आसान नहीं होता ऐसे में छोटी-मोटी गलतियां होना स्वाभाविक है और इसके लिए घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको जिस टॉपिक पर प्रेजेंटेशन या स्पीच देना है उस विषय पर हमेशा खुद को सकारात्मक रखें। आपका पूरा उत्साह आपकी बातों और बॉडी लैंग्वेज से झलकना चाहिए। आपका आत्मविश्वास और उत्साह आपको सफल जरूर बनाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -