- Back to Home »
- Discussion »
- भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते केंद्र सरकार द्वारा जबरन रिटायर किए गए 15 इनकम टैक्स अधिकारी.....
Posted by : achhiduniya
27 September 2019
बीते 10 जून को वित्त मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के
आरोप में लिप्त 12 वरिष्ठ अफसरों को अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया था। इन अफसरों
में आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर के साथ-साथ प्रिंसिपल कमिश्नर जैसे पदों पर तैनात
रहे अधिकारी भी शामिल थे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 15 इनकम टैक्स अधिकारियों
को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर कर दिया है। इन अधिकारियों में
प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, सीआईटी, जूनियर सीआईटी, असिस्टेंट सीआईटी रैंक के
वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय ने चौथी बार उन अधिकारियों को रिटायर
किया है जिन पर भ्रष्टाचार या फिर अन्य गंभीर आरोप हैं।
इससे पहले तीन राउंड में
सरकार ने 49 हाईरैंक के अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया था। पिछले महीने
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को
भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर किया था। इन अधिकारियों को जनहित
में मौलिक नियम 56 (जे) के तहत रिटायर किया गया था। ये अधिकारी अधीक्षक/एओ रैंक के
थे।

