- Back to Home »
- National News »
- हम किसी को परेशान नहीं करते हैं,लेकिन अगर कोई हमें परेशान करे तो हम उन्हें चैन से मरने भी नहीं देंगे....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हम किसी को परेशान नहीं करते हैं,लेकिन अगर कोई हमें परेशान करे तो हम उन्हें चैन से मरने भी नहीं देंगे....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Posted by : achhiduniya
27 September 2019
केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत उन्हें चैन से मरने भी नहीं देंगा जो उसे परेशान करेगा। सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री रास्तों और तटों का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता,लेकिन हम तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है।
रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट
में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कहा, वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता है। सिंह ने कहा कि यह न
भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी
माता-पिता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई
कुर्बानी का सम्मान करते हैं। पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे
देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है। सिंह
ने कहा हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान करे तो हम उन्हें
चैन से मरने भी नहीं देंगे।

