- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की कांग्रेस ने...
Posted by : achhiduniya
29 September 2019
कांग्रेस-एनसीपी ने 2014 में विधानसभा चुनाव
अलग-अलग लड़ा था. तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई
थी, जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन
को तोड़ लिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो एनसीपी ने 41 सीटों
पर जीत दर्ज की थी। 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा
को 122 सीटें मिली थीं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कांग्रेस और एनसीपी साथ
मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38
सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस और NCP के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं। इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गए हैं। इनमें से कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी। लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले
राज्य चुनाव हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर
को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को
खत्म हो रहा है।