- Back to Home »
- State News »
- सक्रिय राजनिती में सीधे तौर पर आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ेंगे....
Posted by : achhiduniya
29 September 2019
बाला साहेब ठाकरे से उद्धव ठाकरे और एमएनएस
प्रमुख राज ठाकरे अब तक सीधे चुनाव लड़ने से दूरी बनाते रहे हैं। शिवसेना प्रमुख
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र
में शिवसेना की जन आशीर्वाद यात्रा के
दौरान आदित्य को जिस तरह से मुख्य चेहरा बनाकर पेश किया जा रहा था, उसे देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि पार्टी आदित्य को
मुख्यधारा की राजनीति में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से शिवसेना को उप-मुख्यमंत्री पद का ऑफर भी दिया
जा सकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद कई बार सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं
कि वह आदित्य ठाकरे को उप-मुख्यमंत्री बना सकते हैं।
गौरतलब है कि 2014 के
विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं
बन पाई थी और दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, किसी को अकेले बहुमत ना मिलने पर दोनों पार्टियों ने गठबंधन की
सरकार बना ली थी। आगामी चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता
पार्टी (बीजेपी) के बीच सीट बंटवारे के फॉर्म्युले पर लगभग मुहर लग गई है। सूत्रों
की मानें तो बीजेपी राज्य में 144 सीटों और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अन्य सहयोगी दलों के लिए 18 सीटें रखी गई हैं। बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में रामदास आठवले की
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई), राष्ट्रीय
समाज पार्टी,
रयत क्रंति संगठन और शिवसंग्राम पार्टी भी शामिल
होगी।

