- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आतंकवादी हमले को आतंकवाद ही माना जाना चाहिए, इसे बड़ा या छोटा अथवा अच्छा या बुरा नहीं माना जाना चाहिए....74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते पीएम मोदी
आतंकवादी हमले को आतंकवाद ही माना जाना चाहिए, इसे बड़ा या छोटा अथवा अच्छा या बुरा नहीं माना जाना चाहिए....74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
24 September 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें
संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर लीडर्स डायलॉग ऑन स्ट्रेटेजिक रिस्पांसेस टू
टेरेरिस्ट ऐंड वॉयलेंट एक्ट्रिमिस्ट नरेटिव्ज आतंकवाद और हिंसक कट्टरपंथी विमर्श पर रणनीतिक
प्रतिक्रिया से संबंधित नेतृत्व वार्ता में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने
बहुपक्षीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को संस्थागत रूप देने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि जिस तरह दुनिया ने जलवायु परिवर्तन
जैसी चुनौतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई है उसी तरह आतंकवाद के खिलाफ भी वैश्विक एकता
और इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी होने वाले आतंकवादी
हमले को बड़ा या छोटा या अच्छा या
बुरा नहीं बल्कि आतंकवादी कार्रवाई ही माना जाना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस
दिशा में भारत मित्र देशों के क्षमता निर्माण और पहले से जारी सहयोग को बढ़ाने की
खातिर काम करेगा। इस बैठक के बाद विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ए गितेश शर्मा
ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल
करने के लिए यह जरूरी है कि आतंकवादियों को पैसा और हथियार हासिल नहीं होने दिए
जाएं। भारत के अनुभव को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि
लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता और समावेशी विकास, आतंकवाद, कट्टरपंथ और
अतिवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधाराओं के खिलाफ बेहद अहम हथियार हैं।

