- Back to Home »
- Discussion »
- पाकिस्तान में निकाह पढ़ना हुआ बहुत महंगा...
Posted by : achhiduniya
24 September 2019
जम्मू कश्मीर
से धारा 370 खत्म होते ही पाकिस्तान जैसे बौखला गया है।
दुनिया
के हर दर पर उसने
भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में कोई कमी नही छोड़ी वही भारत से व्यापारिक
संबंधो को भी ताक पर रखकर आए दिन अनाब-शनाब फरमान जारी करने से बाज नही आ रहा। जिससे बढ़ती महंगाई
के चलते पाकिस्तान की अवाम के लिए जीवन दुश्वार हो गया है। पिछले महीने वहां पेट्रोल की कीमत 117.83 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति
लीटर तक पहुंच गई थी और डीजल की कीमत 132.47 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। दूध
की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।
इस तरह से अब पाकिस्तान में
पेट्रोल-डीजल से भी महंगा दूध बिक रहा है। इसके अलावा सोने की कीमतें 1 लाख रुपये
प्रति तौला (10 ग्राम) के करीब पहुंच गई है। अब चिकन के दाम अब तक सबसे ऊपरी स्तर
पर है। पाकिस्तान के अखबार डॉन में छपी खबर
के मुताबिक, वैडिंग सीजन यानी शादियों (निकाह) के शुरू
होने से पहले पाकिस्तान में चिकन के दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए है।
ऐसे में आम लोगों का खर्च बढ़ गया है। साथ ही, फलों और
सब्ज़ियों के कई उत्पादों के दाम तो पाकिस्तान में आसमान छू ही रहे हैं। ऐसे में
आम आदमी के लिए निकाह पढ़ना बहुत महंगा हो गया है।
महंगाई की मार झेल रहे
पाकिस्तान में न सिर्फ खाने-पीने की आम चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं, बल्कि पेट्रोल-डीजल के साथ दूध की कीमत भी आम
आदमी के पहुंच के बाहर हो गई है। इसके अलावा पोल्ट्री किसानों की लागत भी बढ़ गई
है। क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के गिरने की वजह से सोयाबीन
विदेशों से खरीदना बहुत महंगा हो गया है। कीमतें लगभग डबल हो चुकी हैं।


