- Back to Home »
- Discussion »
- 92% कश्मीर से पाबंदिया हटाई गई,पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को सिग्नल के रूप में हो रहा है “सेब के ट्रक,चूड़ियां” जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल....
92% कश्मीर से पाबंदिया हटाई गई,पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को सिग्नल के रूप में हो रहा है “सेब के ट्रक,चूड़ियां” जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल....
Posted by : achhiduniya
07 September 2019
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार [NSA] अजीत डोभाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात जितना उन्होंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा बेहतर हैं। NSA ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पाबंदियां हट जाएं लेकिन यह पाकिस्तान की हरकतों पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान से ठीक से व्यवहार करे तो घुसपैठ नहीं होगी और वह अपने टावरों से आतंकवादियों को सिग्नल को भेजना बंद कर दे तो सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। डोभाल ने बताया कि भारत-पाकिस्तान की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर कम्युनिकेश टावर लगे हुए हैं जिनसे पाकिस्तान की ओर से संदेश भेजे जा रहे हैं।
हमने कुछ संदेश सुने हैं जिनमें
कहा जा रहा है, सेब से भरे इतने ट्रक कैसे भेजे जा रहे हैं, क्या उनको रोक नहीं सकते। क्या हम तुमको चूड़ियां
भेजें? अजीत डोभाल ने पाकिस्तान की ओर से कोडवर्ड
में की जा रही बातों को मतलब बताया कि वे सामना अपने गुर्गों से हथियार और
लोजेस्टिक के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं। अजीत डोभाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर
का 92.5 फीसदी भूभाग पाबंदियों से मुक्त कर दिया
गया है।
वहीं राजनीतिक दलों को नेताओं को
नजरबंद रखने के मामले में उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को होने से रोकना के लिए
उनको हिरासत में रखा गया है, क्योंकि भीड़
इकट्ठा होने पर आतंकवादी इसका फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता
को आपराधिक या देशद्रोह का मामला नहीं है। उनको हिरासत में सिर्फ इसलिए रखा गया है
ताकि राज्य में लोकतंत्र लागू होने का माहौल बन सके और विश्वास है कि ऐसा बहुत
जल्द हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया कानून के मुताबिक है और नेता अपनी
हिरासत के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटका सकते हैं।


