- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- चंद्रयान-2 पर नेता–अभिनेताओ की आई प्रतिक्रियाए.....किसी ने कहा पास तो किसी ने कहा फेल हो गए...
Posted by : achhiduniya
07 September 2019
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी
स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह सफर
थोड़ा लंबा जरूर हुआ है,लेकिन आने वाले कल में सफलता जरूर
मिलेगी। सोनिया ने एक बयान में इसरो के वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय प्रयासों की
सराहना की। उन्होंने कहा, हम इसरो और इससे जुड़े पुरुषों एवं
महिलाओं के ऋणी हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में
अग्रणी देशों की कतार में शामिल कर दिया है और आगे की पीढ़ियों को प्रेरित किया है
कि वे सितारों तक पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,यह हमारे
वैज्ञानिकों की उल्लेखनीय क्षमता, ख्याति और हर भारतीय के
दिल में उनके लिए खास जगह होने का प्रमाण है।
उन्होंने कहा,चंद्रयान का सफर थोड़ा लंबा जरूर हुआ है
लेकिन इसरो का इतिहास ऐसी मिसालों से भरा पड़ा है कि नाउम्मीदी में उम्मीद पैदा
हुई। वे कभी हार नहीं मानते।
मुझे कोई संदेह नहीं है कि हम वहां पहुंचेंगे,
भले ही आज नहीं पहुंच पाए, लेकिन कल हम जरूर
पहुंचेंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने से
बिल्कुल पीछे नहीं रहे। उन्होंने चंद्रयान 2
के चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ही संपर्क टूट जाने को लेकर
अपना ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया कि विफलता ही नई शुरुआत का आधार होती
है। उन्होने लिखा, चांद 3,84,400 किलोमीटर की ऊंचाई पर है और हम केवल 2.1 किलोमीटर पर ही फेल हो गए,
जिसका मार्जिन मात्र 0.0005463% है. हालांकि, यह
विफलता ही नई शुरुआत का एक आधार है। इस असफलता में भी सफलता का स्वाद मिला है।
हमारे वैज्ञानिकों और इसरो का धन्यवाद। अमिताभ बच्चन से पहले शाहरुख खान, अनुपम खेर, अदनान सामी और स्वरा भास्कर जैसे कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय पेश
की थी।

