- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवा कर लौटे स्वदेश....
Posted by : achhiduniya
10 September 2019
बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋषि कपूर स्वदेश लौट चुके हैं। उनके वापस लौटने की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में एक्टर अपनी वाइफ नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर अपने देश वापस लौटने की खुशी साफ जाहिर हो रही है। एक्टर ऋषि कपूर पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर पिछले सितंबर से न्यूयॉर्क में रह कर अपना इलाज करवा रहे थे। इस दौरान उन्हें अपने देश की बहुत याद आई। ऋषि कपूर समय-समय पर भारत वापस लौटने इच्छा भी जाहिर करते रहे हैं।
ऋषि कपूर ने अपने
ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी, उन्होंने
ट्वीट करते हुए लिखा, घर वापसी 11 महीने 11 दिन बाद, आप सभी का
शुक्रिया। उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। अनुपम खेर ने भी ऋषि कपूर की घर वापसी को लेकर एक ट्वीट
किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, एक साल तक न्यूयॉर्क में रहने के बाद भारत वापस
जाने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं इस समय खुश भी हूं और दुखी भी,मैं आप दोनों को बहुत मिस करूंगा। हमने साथ में
काफी अच्छा समय गुजारा है। ऋषि कपूर की कैंसर से
जंग में उनकी पत्नी नीतू ने उनका खूब साथ दिया।
नीतू कपूर भी पिछले एक साल से
न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में रह कर उनकी देखभाल कर रही थीं। इस
दौरान कई फिल्मी सितारे भी ऋषि कपूर का हालचाल जानने के लिए उनके पास पहुंचते रहे है जिनमें शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
और अनुपम खेर के नाम शामिल हैं।


