Posted by : achhiduniya 16 September 2019

मुंबई में एक स्‍पेशल प्रोग्राम होने वाला है, जहां अविवाहित पारसी युवाओं को सिखाया जाएगा कि कैसे पारसी लड़कियों का दिल जीतें। इस प्रोग्राम में पारसी समुदाय के तमाम जानेमाने लोग होंगे जो पारसी युवकों को अपने ही समुदाय में विवाह करने को प्रेरित करेंगे। इस प्रोग्राम का आयोजन जामे-जमशेद नाम का पारसी अखबार और जियो पारसी फाउंडेशन कर रहे हैं। 22 सितंबर को मुंबई के आरटीआई हॉल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 18 से 45 साल के अविवाहित पारसी युवकों को पैनलिस्‍ट की एक टीम विवाह के लिए तैयार करेगी। इस पैनल के सदस्‍य और डेंटिस्‍ट डॉ. अशदिन टर्नर कहते हैं, पारसी लड़के मां के बड़े लाड़ले होते हैं। 
मेरा मकसद इन्‍हें सुझाव देना है कि मां के पल्‍लू से बंधा रहना ठीक नहीं है। मैं उन्‍हें कहूंगा कि वे कुछ तौर-तरीके सीखें जैसे कि जब किसी पारसी लड़की को डेट करने जाएं तो उस दौरान अपनी मां से फोन पर ही न बात करते रहें। नहीं तो डेट चौपट हो जाएगी। वे लड़की के लिए फूल लेकर जरूर जाएं, लेकिन यह बताने से बचें कि ये फूल उनकी मां ने चुने हैं। हम लोग जल्‍द सेटल होने की कोशिश कर रहे हैं। पारसी लड़कियां पारसी लड़कों से ज्‍यादा पढ़ी-लिखी होती हैं, इसलिए कम उम्र में पारसी लड़कियों से विवाह करना मुश्किल होता है। अपना उदाहरण देते हुए डॉ.टर्नर ने बताया कि जब वह 29 साल के थे उस समय उनकी शादी हो गई थी। तब उनकी पत्‍नी की उम्र 23 साल थी और आज दोनों के टीन एजर बच्‍चे हैं। 
वह कहते हैं, लेकिन आज के लड़के-लड़कियां बहुत देर में शादी कर रहे हैं। इसलिए मैं कुछ पारसी लड़कों को समझाऊंगा कि इससे पहले कि पारसी लड़कियां किसी गैर-पारसी लड़के से शादी कर लें, उनका दिल किस तरह जीता जाए। होरमज रागिना मशहूर जैम (JAM) मास्‍टर हैं। जैम (जस्‍ट अ मिनट) मतलब एक मिनट के अंदर बिना रुके, बिना हिचकिचाए किसी भी टॉपिक पर बात करने की कला। होरमज यहां बताएंगे कि पारसी लड़के बात करने में अपने भीतर किस तरह आत्‍मविश्‍वास लाएं। वह कहते हैं, हमारे समुदाय में बहुत से लड़के ऐसे हैं जो किसी लड़की से बात करने में बहुत शर्माते हैं। मैं उन्‍हें गाइड करूंगा कि किस तरह वे अपनी सारी एनर्जी एक ही दिशा में फोकस करें। मैं उन्‍हें कहूंगा कि वे एक साल में तीन नई चीजें सीखें। जैसे कोई नई भाषा या नया वाद्य यंत्र वगैरह। इससे उनकी जानकारी और समझ बढ़ेगी साथ ही उनका आकर्षण भी बढ़ेगा। 
रागिना चाहते हैं कि युवा पढ़ने की आदत भी डालें। जब किसी पारसी लड़की को डेट करने जाएं तो उस दौरान अपनी मां से फोन पर ही न बात करते रहें। नहीं तो डेट चौपट हो जाएगी। लड़की के लिए फूल लेकर जरूर जाएं, लेकिन यह बताने से बचें कि ये फूल उनकी मां ने चुने हैं। जिया पारसी फाउंडेशन के पर्ल तीरंदास कहते हैं यह कार्यक्रम बहुत रोचक होने वाला है जिसमें सभी एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यहां ऐसे लोग युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे जो अपने व्‍यक्तिगत और प्रफेशनल जीवन में कामयाब हैं। इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के इच्‍छुक 40 साल के एक अविवाहित पारसी शख्‍स ने हमारे सहयोगी मुंबई मिरर को बताया, हम लोग जितनी जल्‍दी हो सके सेटल होने की कोशिश कर रहे हैं। पारसी लड़कियां पारसी लड़कों से ज्‍यादा पढ़ी-लिखी होती हैं। इसलिए कम उम्र में पारसी लड़कियों से विवाह करना मुश्किल होता है। मैं 40 साल का हो गया हूं लेकिन मुझे अभी तक अपनी दुलहन नहीं मिली है। मेरे जैसे लोगों के लिए यह कार्यक्रम बहुत मददगार होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -