- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 125-125 सीटों पर लड़ेंगी राकांपा + कांग्रेस बाकी सीटो पर...
Posted by : achhiduniya
16 September 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी +कॉंग्रेस 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को ऐलान किया कि कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा चुका है। राकांपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि समझौते के तहत बाकी बची 38 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। पवार ने कहा कि राकांपा इस चुनाव में नये चेहरों को मौका देगी। कुछ सीटें कांग्रेस के साथ बदली भी जाएंगी। दोनों दलों ने 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे।
तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर
सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने
गठबंधन को तोड़ लिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो राकांपा ने 41 सीटों पर जीत
दर्ज की थी। 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप
में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और राकांपा के
बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख
नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं। इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गये हैं। इनमें से
कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है।

