Posted by : achhiduniya 05 September 2019


केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी के भीतर की खामियों पर ध्‍यान दिलाया। उन्‍होंने कहा,हमें समझने की जरूरत है कि लोगों ने नरेंद्र मोदी को वोट क्‍यों दिया। हमने साल 2014 और 2019 में 19 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं, बीजेपी ने नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी ने 2014 में 31 फीसदी, जबकि 2019 में 37 फीसदी वोट हासिल किए। बीजेपी को वोट देने वालों में अधिकांश वे लोग थे जो पहले कांग्रेस के वोटर थे। कांग्रेस नेता थरूर ने अपनी पार्टी को आत्मचिंतन की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमारा सिद्धांत अपनी कमियों को पहचानने का होना चाहिए। इनमें से बहुत से लोग ऐसे थे जो हमें वोट करते थे, लेकिन अब वे बीजेपी के पाले में चले गए। अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए थरूर का कहना था, जब तक आप जानेंगे नहीं कि वे लोग क्‍यों आपको छोड़कर गए, तब तक आप उन्‍हें वापस लाएंगे कैसे? मैंने कहा था, इसका पता लगाते हैं।
मैं मोदी की तारीफ नहीं कर रहा हूं, मैं बस यह कह रहा हूं कि किस चीज ने इन वोटों को आकर्षित किया। हमें अच्‍छे काम को स्‍वीकार करना चाहिए और गलतियों व नाकामियों की ओर ध्‍यान दिलाना चाहिए। इसके बाद हमें खुद को सुधारना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी पार्टी नेताओं को नसीहत दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि हर बात पर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी को खलनायक साबित करना अच्छी बात नहीं है। देश में जो अच्छा हो रहा है, उसकी तारीफ की जानी चाहिये। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनका समर्थन किया था। पिछले महीने थरूर ने ट्वीट किया था,अगर आप जानते हों तो मैं 6 साल पहले से ही यह कहता आ रहा हूं कि जब नरेंद्र मोदी अच्‍छा कहें या अच्‍छा करें तो उनकी प्रशंसा होनी चाहिए। इससे जब पीएम मोदी गलती करेंगे तो हमारी आलोचना को विश्‍वसनीयता मिलेगी। मैं इस बात का स्‍वागत करता हूं कि विपक्ष के अन्‍य नेता भी उसी विचार को मानने लगे हैं जिसे मैंने पहले कहा था। इस पर थरूर को पार्टी की ओर से नोटिस भी मिला था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -