- Back to Home »
- Crime / Sex , Judiciaries »
- 19 सितंबर तक के लिए तिहाड़ की जेल भेजे गए कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम....
Posted by : achhiduniya
05 September 2019
कुछ दिन पहले पी चिदंबरम को सीबीआई ने राउज
एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। उनके वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल प्रवर्तन
निदेशालय (ED) के सामने सरेंडर के लिए तैयार हैं। कपिल
सिब्बल ने कहा कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाना चाहिए। कपिल
सिब्बल ने कोर्ट से कहा,जहां तक सीबीआई की बात है तो चिदंबरम को
न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा जाना चाहिए? INX मीडिया मामले में कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व
वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई की
राउस एवेन्यू कोर्ट ने 19 सितंबर तक के
लिए तिहाड़ जेल भेज दिया है। उन्होंने जमानत अर्जी दी थी, जो नामंज़ूर हो गई है।
पी.चिदंबरम की जेल में अलग
सेल, खाट और अलग बाथरूम की मांगें मंज़ूर कर ली
गई हैं। चिदंबरम को तिहाड़ के जेल नंबर 7 में रखा जाएगा। सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि यह बड़ा मामला है। सुप्रीम कोर्ट
ने भी हमारी दलील मानी है कि चिदंबरम सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। हमने कई
देशों में लेटर रोगेटरी भेजे हैं। यूके, यूएसए समेत
पांच देशों में हमने लेटर रोगेटरी भेजे हैं। विदेशी खातों में जमा पैसों में
छेड़छाड़ किया जा सकता है। आर्थिक अपराध एक अलग श्रेणी का अपराध है, यह बात सुप्रीम कोर्ट ने भी कही है। आर्थिक अपराध
देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं।

