Posted by : achhiduniya 24 September 2019


दो सप्ताह पहले तक 20 से 30 रुपए किलो मिलने वाले प्याज की कीमत अब प्रति किलो 70 से 80 रुपए हो गई है। लगातार बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं।  केंद्र सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि कम दरों पर प्याज बेचने के लिए सेलिंग पॉइंट बनाएंगे। इसी के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाके में सरकारी विक्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार दिल्ली में प्याज की बिक्री मदर डेयरी के जरिए भी कर रही है। मदर डेयरी के सफल स्टोर पर प्याज 23 रुपये 90 पैसे किलो की दर से बेची जा रही है। प्याज की कीमतों से परेशान दिल्लीवालों के लिए यह राहत भरी खबर है। यहां से लोग 22 रुपए किलो के हिसाब से प्याज खरीद रहे हैं। 
उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Consumer Affairs, Food and Public Distribution Ministry) की तरफ से दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू किया गया है। भारत सरकार के उपक्रम नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (National Cooperative Consumers Federation of India Limited) ने देशभर में फैले अपने स्टोर और ऑफिस स्टोर में 22 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू किया है। एनसीसीएफ (NCCF) मंगलवार से दिल्ली के चार जगहों पर 22 रुपये किलो की दर से प्याज बेच रहा है। 
इसकी एक गाड़ी कृषि भवन के सामने प्याज बेच रही है, जबकि दूसरी गाड़ी दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में घूम-घूम कर प्याज बेच रही है। इसके साथ ही एनसीसीएफ अपने ऑफिस हौज खास और संचार भवन स्थित स्टोर में भी प्याज बेच रही है। राजधानी में मंगलवार से केजरीवाल सरकार ने भी सस्ते दामों पर प्याज देना शुरू कर दिया है। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री (Consumer Affairs, Food and Public Distribution Minister) रामविलास पासवान ने कहा, केंद्र सरकार कुछ दिन वेट एंड वाच की स्थिति में थी। प्याज की जो भी जमाखोरी कर रहे हैं वो अब संभल जाएं। 
किसान और ग्राहक दोनों के इंटरेस्ट को देखना होता है। नवंबर से प्याज आना शुरू हो जाएगा। अभी तीन महीने खतरनाक होते हैं। पासवान ने आगे कहा, देश मे अलग-अलग जगहों पर बाढ़ आई हुई है। खासकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश बाढ़ से बेहाल हैं। अभी प्याज का ट्रासपोर्टेशन ठीक तरीके से नहीं हो रही है। 50 हजार टन प्याज बफर स्टॉक में था, जिसमें से 15 हजार टन निकल चुका है। अभी 35 हजार टन बफर स्टॉक में है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 92,000 टन LPG वाले दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, दो-ढाई दिन में पहुंचेंगे भारत। @ यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला।@ जगन्नाथ मंदिर के खजाने की होगी गिनती, 46 साल बाद 25 मार्च से खुलेगा रत्नभंडार।@ सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।@ इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर।@ अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट की फटकार-एजेंसियों की लेटलतीफी नामंजूर।@ लोकसभा सीटें होंगी 816, महिलाओं के लिए 273, महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी।@ UP- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख।@ कॉरपोरेट कानूनों को आसान बनाने की तैयारी, बिल JPC को सौंपा गया।@ 2 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को जमानत से इनकार।@ पुलिस कितनी असंवेदनशील हो गई है,बच्ची से रेप केस की जांच के तौर-तरीके से CJI भी हैरान।@ जम्मू-कश्मीर-हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक ।@ 110 सैनिकों को ले जा रहा कोलंबियाई सैन्य विमान C-130 दुर्घटनाग्रस्त।@ अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाने और प्रशिक्षण के लिए सैनिकों के साथ नाइजीरिया में ड्रोन भेजे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -