- Back to Home »
- Property / Investment »
- इस बैंक से हर दिन सिर्फ 1 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे खाताधारक.... रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया दिशा निर्देश
इस बैंक से हर दिन सिर्फ 1 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे खाताधारक.... रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया दिशा निर्देश
Posted by : achhiduniya
24 September 2019
रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, बैंक को जारी निर्देश का अर्थ यह नहीं है कि उसका बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अगले निर्देश तक बैंक निकासी के इस प्रतिबंध के साथ काम करता रहेगा। आरबीआई ने कहा कि फिलहाल बैंक पर यह प्रतिबंध 6 महीने के लिए लगाया गया है। बताते चले की रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन बैंक (PMC Bank) पर ऑपरेश्नल रोक लगा दी है।
केंद्रीय बैंक
के निर्देश के मुताबिक बैंक के खाताधारक अब अपने अकाउंट से हर दिन सिर्फ 1 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। साथ ही बैंक कोई नए
लोन भी जारी नहीं कर सकेगा। केंद्रीय बैंक के इस आदेश के बाद देश की वित्तीय
राजधानी मुंबई में पीएमसी बैंक की शाखाओं के बाहर भीड़ देखने को मिल रही है।
आरबीआई बैंकों की वित्तीय हालत पर नजर रखता है और किसी तरह की खामी
पाए जाने की सूरत में लेनदेन आदि से जुड़े निर्देश जारी कर देता है। हालांकि पीएमसी
बैंक पर किस वजह से रोक लगाई गई है, इस बारे में
कुछ नहीं बताया गया है।


