- Back to Home »
- Tours / Travels »
- नवरात्र में माता रानी के दर्शन के लिए भक्तो को मोदी सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात....
नवरात्र में माता रानी के दर्शन के लिए भक्तो को मोदी सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात....
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
नवरात्र के मौके पर रेलवे 3 अक्टूबर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इस हाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच का सफर सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा। कटरा वैष्णो देवी मंदिर जाने के रास्ते में आखिरी रेलवे स्टेशन है। फिलहाल अभी दिल्ली से कटरा जाने में ट्रेन के सफर में 12 घंटे का समय लगता है जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के बाद 4 घंटे कम हो जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।
गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित
शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह
06.00 रवाना होगी और दोपहर 14.00 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
कटरा से वापसी में यह ट्रेन उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई
दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से कटरा के बीच यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले
यात्रियों को कटरा पहुंचने में चार घंटे कम समय लगेगा। अभी दिल्ली से कटरा पहुंचने
में 11 से 12 घंटे का समय लग जाता है। वंदे भारत एक्प्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर
प्रति घंटे के करीब है।
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी
दिल्ली से सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के बीच चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
में 16 कार (कोच) लगे हैं और इसमें बैठने के लिए 1128 सीट हैं। इसमें सामान्य चेयर
कार के 14 डब्बे लगे हैं, जिनमें 936 सीट हैं जबकि 2
एक्जिक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट हैं। नई दिल्ली से कटरा तक का चेयर कार का
किराया करीब 1,600 रुपए है जबकि एक्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 3,000 रुपए
रखा गया है।


