- Back to Home »
- Politics »
- उद्धव ठाकरे का शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार से भाजपा में हड़कंप....पिता [बालासाहेब] को दिया वादा निभाएंगे...
उद्धव ठाकरे का शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार से भाजपा में हड़कंप....पिता [बालासाहेब] को दिया वादा निभाएंगे...
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बांद्रा के रंग शारदा
ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं और चुनाव में पार्टी के टिकट के आकांक्षी लोगों
को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि शिवसेना महाराष्ट्र में
सत्ता में आए। उन्होंने कहा,मैंने बालासाहेब से वादा किया
था कि मैं एक शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाउंगा। मैंने यह वादा पूरा
करने की प्रतिज्ञा की है। उन्होंने कहा,मैं
महाराष्ट्र में सत्ता चाहता हूं लिहाजा मैंने सभी 288 सीटों के टिकट के
आकांक्षियों को बुलाया है।
मैं सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना
चाहता हूं। अगर गठबंधन होता है तो शिवसेना, भाजपा
उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी,लेकिन
शिवसेना के उम्मीदवारों को भी भाजपा का समर्थन मिलना चाहिये। महाराष्ट्र विधानसभा
चुनाव के लिये सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव
ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ बातचीत सही दिशा में आगे
बढ़ रही है और अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
कार्यकर्ताओं से पार्टी और
सहयोगी दलों के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान करते हुए उद्धव ने कहा कि कि मैं
यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिन क्षेत्रों (विधानसभाओं) में शिवसेना को चुनाव
लड़ना है वहां हमारी पूरी चुनावी तैयारी हो। उद्धव ने कहा कि वह शिव सैनिक (पार्टी
कार्यकर्ता) को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का अपने पिता और शिवसेना के पूर्व
प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे से किया वादा पूरा करेंगे।


