- Back to Home »
- Politics »
- नारायण राणे अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी का विलय बीजेपी में कर सकते है...?
Posted by : achhiduniya
23 September 2019
नारायण राणे ने जुलाई 2005 मे शिवसेना छोड़ दी थी।
इसके बाद नारायाण राणे कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2017 में राणे ने कांग्रेस
छोड़कर अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी बना ली। शिवसेना छोड़ने से बाद
नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन की थी। कांग्रेस-एनसीपी की सरकार में राणे
राजस्व मंत्र सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे,लेकिन
वो हमेशा अपने काम से कम और अपने बयानों के चलते ज्यादा चर्चे मे रहे।
एक बार तो
हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें दिल्ली जाकर सोनिया गांधी के पास माफीनामा देना
पड़ा। सितंबर 2017 मे राणे ने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ और अपनी पार्टी (महाराष्ट्र
स्वाभिमान पक्ष) बनाईअब ऐसा बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से
पहले नारायण राणे आज अपनी इसी पार्टी का विलय बीजेपी में करेंगें। नारायण राणे का
महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में काफी दबदबा माना जाता है और विधानसभा की 4-5 सीटों
पर उनका प्रभाव है।

