- Back to Home »
- State News »
- सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों- स्कूलों का सर्वे करा रही है जल्द ही 50 हजार मंदिर को फिर से खोला जाएगा...गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी
सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों- स्कूलों का सर्वे करा रही है जल्द ही 50 हजार मंदिर को फिर से खोला जाएगा...गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी
Posted by : achhiduniya
23 September 2019
जम्मू-कश्मीर गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने
सोमवार को कहा कि सरकार घाटी में बंद पड़े मंदिरों का सर्वे करा रही है। रेड्डी ने
कहा,हमने कश्मीर घाटी में बंद पड़े स्कूलों के सर्वे के लिए एक
कमिटी का गठन किया है और उन्हें दोबारा खोला जाएगा। पिछले कुछ सालों में करीब 50
हजार मंदिर बंद हुए हैं, जिनमें से कुछ नष्ट हो गए थे
और मूर्तियां टूटी हुई हैं। हमने ऐसे मंदिरों के सर्वे का आदेश दिया है। इस बीच
आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के संबंध में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बड़ा
बयान दिया है। आर्मी चीफ ने कहा है कि बालाकोट में आतंकवादी फिर से सक्रिय हो गए हैं। जनरल बिपिन रावत ने कहा, पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है। हम संघर्ष विराम
के उल्लंघन से निपटना जानते हैं।
हमारे सैनिकों को पता है कि कैसे कार्रवाई करना
है। हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम घुसपैठ को नाकाम किया जाए। सेना
प्रमुख ने कहा कि कम से कम 500 आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश में हैं। अब केंद्र सरकार
घाटी में सालों से बंद पड़े मंदिरों को खोलने की तैयारी में है। 90 के दशक में
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद घाटी से लाखों की संख्या में
कश्मीरी पंडितों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था। आतंकियों ने बड़े पैमाने पर
कश्मीरी पंडितों का नरसंहार किया था और तमाम मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया था।
पंडितों के पलायन के बाद घाटी में कई मंदिर बंद हो गए। इनमें कई मशहूर मंदिर भी
हैं। शोपिया में भगवान विष्णु का मंदिर है तो इसी तरह पहलगाम में भगवान शिव का
प्राचीन मंदिर है जो अभी बंद हैं।

