- Back to Home »
- Discussion »
- सामने आए अजित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताई इस्तीफे की असली वजह...
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्य मंत्री व एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। विधायक पद से इस्तीफे के बाद आज जब अजित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस लिए सामने आए तो खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि बैंक घोटले में मेरे नाम की वजह से शरद पवार का नाम आया, ये देखकर मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि इस केस में पिछले पांच साल से मेरे खिलाफ जांच चल रही है और पता नहीं ये कब तक चलेगी। अजित पवार ने मीडिया से कहा,शरद पवार का इस बैंक से कोई संबंध नहीं है, मुझे लगता है कि उनका इसलिए खींचा गया क्योंकि मैं उनका रिश्तेदार हूं। मेरी वजह से शरद पवार और एनसीपी का नाम बदलान हो रहा है। यही कारण है कि मैंने उनसे (शरद पवार) से पूछे बिना इस्तीफा दे दिया। इससे मेरे शुभचिंतकों को दुःख हुआ इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
अजित पवार ने कहा, हम सभी महाराष्ट्र राज्य कॉपरेटिव बैंक में डायरेक्टर थे। नई
कमेटी निर्विरोध चुनकर आई। इस मामले में 1088 करोड़ रुपए को अनियमितता की बात सदन
में कही गई थी। जिस बैंक में 11500 करोड़ का सेविंग है,उसमें 25000 करोड़ का भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है। सरकार अपना
विशेषाधिकार का उपयोग कर एनपीए घोषित संस्थाओं की मदद करती है। उन्होने कहा हाल ही
में देवेंद्र फडनविस सरकार ने भी 4 सहकारी संस्थाओं को इस प्रकार मदद की। कई बार
तय तरीके से हटकर मदद करनी पड़ती है, यह
अधिकार है और हमने भी यही किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजित पवार ने शरद
पवार के घर जानकर उनसे मुलाकात की थी। चुनावी तैयारियों के बीच अजित पवार के इस
तरह इस्तीफे से पार्टी में खलबली मची हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अजित
पवार के घर बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

