- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी [INS Khanderi ] भारतीय नौसेना सेवा में शामिल....
स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी [INS Khanderi ] भारतीय नौसेना सेवा में शामिल....
Posted by : achhiduniya
28 September 2019
भारत के रक्षामंत्री
राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित कलवरी
श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी (INS Khanderi) पनडुब्बी को नौसेना के बेड़े में शामिल किया। इसे आईएनएस
खंडेरी के नाम से जाना जाएगा। नौसैना की पश्चिमी कमान के एक अधिकारी ने बताया था
कि खंडेरी को सरकार संचालित मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया है और इसे ढाई साल
से अधिक समय तक कई कठोर समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। नौसेना की सभी चिंताओं
का समाधान किया गया है।
यह पनडुब्बी कई आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस मौके पर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पनडुब्बी का
निरीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,कुछ ऐसी
ताकते हैं जिनकी हसरतें नापाक हैं। वे साजिश रच रही हैं कि समंदर के रास्ते मुंबई
के 26/11 जैसा एक और हमला कर सकें लेकिन उनके इरादे किसी भी सूरत में
कामयाब नहीं होंगे। सिंह ने कहा, यह बेहद
गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण
खुद कर सकता है।
हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके
खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, पाकिस्तान
को यह समझने की जरूरत है कि भारतीय नौसेना खंडेरी के शामिल होने के बाद पहले से
ज्यादा मजबूत हुई है, और सरकार सशस्त्र बलों को
मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।


