- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस-एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों से शिवसेना में शामिल होने वाले पैराशूट लैन्डिंग नेताओं की भीड़ से पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच दंगल...
कांग्रेस-एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों से शिवसेना में शामिल होने वाले पैराशूट लैन्डिंग नेताओं की भीड़ से पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच दंगल...
Posted by : achhiduniya
20 September 2019
शिवसेना में विरोधी पार्टी से आकर शामिल होने
वालों का विरोध इसलिये हो रहा है क्योंकि पुराने नेताओं को लगता है कि टिकट बांटते
वक्त उनकी जगह इन दल बदलने वालों को टिकट दिया जायेगा। हाल ही में कांग्रेस और
एनसीपी से टूट कर करीब 30 दिग्गज नेता बीजेपी और शिवसेना में शामिल हुए हैं। जो
बड़े नेता हाल ही में शिवसेना से जुड़े उनमें एनसीपी के मुंबई प्रमुख सचिन अहिर, चिपलून से एनसीपी के विधायक भाष्कर जाधव और शाहपुर से
एनसीपी के विधायक पांडुरंग बलोरा शामिल हैं।
शिवसेना की तरह ही बीजेपी में भी
बाहरी नेताओं के लिये जाने पर विरोध के स्वर सुनाई पड़ रहे हैं।इस असंतोष की वजह
कांग्रेस और एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों से शिवसेना में शामिल होने वाले नेताओं
की भीड़ है। हाल ही में नासिक से सटे इगतपुरी में कांग्रेस से शिवसेना में शामिल
हुई एक महिला नेता के खिलाफ स्थानीय शिव सेना नेता खुलकर सामने आये। इगतपुरी से दो
बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनीं गईं निर्मला गावित ने हाल ही में शिवसेना की
सदस्यता ली। पार्टी में उनको शामिल किये जाने से स्थानीय शिव सेना के नेता आक्रोश
में हैं। उनकी ओर से इगतपुरी में जगह जगह पोस्टर लगाये गये हैं जिनपर लिखा है,सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को।
निर्मला गावित खुद को कार्यसम्राट के तौर
पर प्रचारित करती आई हैं। स्थानीय शिव सैनिक इसे झूठा प्रचार बता रहे हैं। गावित
के शिवसेना में शामिल होने से शिवसेना के नेता और पूर्व विधायक काशीनाथ मेंगाल और
शिवराम झोले खासे नाराज बताये जा रहे हैं। भाजपा-शिवसेना दोनों ही
पार्टियों के बीच अभी गठबंधन को लेकर फैसला नहीं हुआ है। किस फॉर्मूले पर गठबंधन
हो और किसे कितनी सीटें मिलें इस बात को लेकर गठबंधन पर फैसला फिलहाल अटका हुआ है।


