- Back to Home »
- Discussion »
- "हाउडी मोदी" कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने और अन्य रियायते आर्थिक संकट को छिपा नहीं सकते.... कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
"हाउडी मोदी" कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने और अन्य रियायते आर्थिक संकट को छिपा नहीं सकते.... कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
Posted by : achhiduniya
20 September 2019
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाने का ऐलान किया था। कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने और अन्य रियायतों से सरकार के खजाने पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी पैसे का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाए जाने के फैसले पर तंज कसा। राहुल ने सरकार के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका में होनेवाले इवेंट 'हाउडीमोदी' से जोड़ा और कहा कि कोई भी ऐसा इवेंट या फैसला बुरी आर्थिक हालत को छिपा नहीं सकता।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '#हाउइंडियनइकॉनमी
के बीच नीचे जाते शेयर बाजार के लिए मोदी ने जो किया वह शानदार है। 1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन इवेंट दुनिया का अबतक का सबसे
महंगा इवेंट है,लेकिन कोई भी इवेंट उस आर्थिक संकट को छिपा नहीं
सकता, जिसमें हाउडीमोदी ने भारत को डाल दिया है।

