- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए उनके नेता राहुल गांधी के बयान का संयुक्त राष्ट्र में गलत इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान.....केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए उनके नेता राहुल गांधी के बयान का संयुक्त राष्ट्र में गलत इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान.....केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Posted by : achhiduniya
01 September 2019
भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां एक जनसभा
में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी
बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के कदम का समर्थन किया है,लेकिन कुछ लोग अब भी उसका विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर
प्रावधानों को हटाने के कदम का विरोध किया। राहुल गांधी जो भी बयान देते हैं उसकी
गूंज पाकिस्तान में सुनाई देती है। पाकिस्तान ने अपनी अर्जी में उनके बयानों को
शामिल किया है।
कांग्रेस नेताओं को इस पर शर्मिंदा होना चाहिए कि इन बयानों का
भारत के विरूद्ध इस्तेमाल किया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को इस पर 'शर्मिंदा' होना चाहिए कि
उसके नेता राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर को
लेकर अपनी याचिका में इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर
प्रावधानों को हटाने के बाद कश्मीर में हिंसा की खबरों और लोगों के मरने का बयान
में जिक्र किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी याचिका में इसका उल्लेख किया।
अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। शाह ने कहा कि विशेष दर्जा
समाप्त करने से जम्मू कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और यह आतंकवाद के
ताबूत में आखिरी कील होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जम्मू कश्मीर का भारत में
पूर्ण विलय हुआ है।


