- Back to Home »
- Politics , State News »
- राजनीति में स्पर्धा होती है लेकिन विधानसभा भवन लोकतंत्र का मंदिर है इसमे कोई स्पर्धा नहीं होनी चाहिए.... झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
राजनीति में स्पर्धा होती है लेकिन विधानसभा भवन लोकतंत्र का मंदिर है इसमे कोई स्पर्धा नहीं होनी चाहिए.... झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास
Posted by : achhiduniya
14 September 2019
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को राज्य के
नवनिर्मित विधानसभा भवन में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र से मुख्य विपक्षी झारखंड
मुक्ति मोर्चा और उसके नेता हेमंत सोरेन के अनुपस्थित रहने पर कहा कि राजनीति में
स्पर्धा होती है,लेकिन विधानसभा भवन से किसी राजनीतिक दल या
नेता को कोई स्पर्धा नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र का मंदिर है।
मुख्यमंत्री दास ने एक दिवसीय विशेष सत्र में अपने संबोधन में यह बात कही। नये भवन
में आयोजित इस विधानसभा सत्र से मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और
विपक्ष के नेता सोरेन ने दूरी बनाये रखी और उनकी पार्टी का बैठक में कोई भी
प्रतिनिधित्व नहीं रहा।
इस मुद्दे को स्वयं संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव एवं अन्य नेताओं ने
भी उठाया। इससे पूर्व झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव के यह कहने पर कि सरकार
को विपक्ष के मुद्दों को सुलझाकर उसे सदन में बुलाना चाहिए था, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, मैंने स्वयं दो बार फोन किया लेकिन विपक्ष के
नेता फोन पर नहीं आये और उनके निजी सचिव ने बाद में फोन पर बात कराने का आश्वासन
दिया लेकिन विपक्ष के नेता ने कोई बातचीत नहीं की। फिर भी उन्हें सरकार ने आमंत्रण
दिया था लेकिन वह कल (बृहस्पतिवार) सदन के उद्घाटन कार्यक्रम और आज (शुक्रवार)
सत्र में नहीं आये।

