- Back to Home »
- International News »
- दम नही फिर भी हम किसी से कम नही, एक बार फिर पाकिस्तान ने दी भारत को परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी....
Posted by : achhiduniya
15 September 2019
कश्मीर के लिए भारत के विशेष दर्जे को निरस्त करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ अब बातचीत की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कश्मीर मुद्दे का समाधान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा नहीं किया जाता है तो यह वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकता है। इमरान ने द न्यूयॉर्क टाइम्स में अपने एक लेख में और इससे पहले भी कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के साथ परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। कश्मीर पर भारत को परमाणु हमले की धमकी देने के बारे में एक सवाल पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने अल जजीरा चैनल से साक्षात्कार में इमरान ने भी सांकेतिक रूप से स्वीकार किया कि पाकिस्तान भारत के साथ एक पारंपरिक युद्ध में हार सकता है और इस मामले में परिणाम भयावह हो सकते हैं।
भ्रम नहीं है। मैंने जो कहा है, वह यह है कि
पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा। मैं शांतिवादी हूं, मैं युद्ध विरोधी हूं। मेरा मानना है कि युद्ध से
समस्याओं का समाधान नहीं होता। युद्ध के अनपेक्षित परिणाम होते हैं। वियतनाम, इराक के युद्ध
को देखें, इन युद्धों से अन्य समस्याएं पैदा हुईं जो
शायद उस कारण से ज्यादा गंभीर हैं जिसे लेकर ये युद्ध शुरू किए गए थे। इमरान ने
आगे कहा,मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं कि जब दो
परमाणु सशस्त्र देश एक पारंपरिक युद्ध लड़ते हैं, तो इसकी
परिणीति परमाणु युद्ध में होने की पूरी संभावना है।
ईश्वर न करें, अगर मैं कहूं कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध में
हार रहा हो और अगर एक देश दो विकल्पों के बीच फंस गया है या तो आप आत्मसमर्पण
करेंगे या अपनी स्वतंत्रता के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। मुझे पता है कि
पाकिस्तान स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा,जब एक परमाणु
संपन्न देश अंतिम सांस तक लड़ता है तो परिणाम भयावह होते हैं। इमरान ने कहा,यही कारण है कि हमने संयुक्त राष्ट्र से संपर्क
किया है और हर अंतर्राष्ट्रीय मंच से संपर्क कर रहे हैं कि उन्हें अब इस पर कदम
उठाना चाहिए। क्योंकि यह (कश्मीर) एक संभावित आपदा है जो भारतीय उपमहाद्वीप से आगे
जाएगी।


