- Back to Home »
- Discussion »
- विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने वाली ममता बनर्जी अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम जैसा ही होगा.... भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने वाली ममता बनर्जी अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम जैसा ही होगा.... भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
Posted by : achhiduniya
15 September 2019
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया में दो दिवसीय कृषि मेले के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम जैसा ही होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के जरिये नागरिकता की पुष्टि कराने के सिलसिले में ममता के बयान पर कहा कि वह विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं।
वह
अपने भाव और भाषा बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम
जैसा ही होगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ममता को बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर
ही राजनीति करनी हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने
कहा कि बंगाल में भगवान राम तथा हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का
प्रवेश हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने एनआरसी (NRC) के मुद्दे पर
एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला था। बीते गुरुवार को ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को आगाह किया था कि वह NRC के नाम पर आग से नहीं खेले। TMC का कहना है कि
बंगाल की जनता राज्य में एनआरसी लागू नहीं होने देगी। इससे पहले एनआरसी के ख़िलाफ़
तृणमूल ने 7 और 8 सितंबर को भी
ज़िलों में विरोध प्रदर्शन किया था।

