- Back to Home »
- International News »
- कश्मीर में कथित मानवाधिकार हनन के मुद्दे पर औंधे मुंह गिर सकता है पाकिस्तान का दावा .....
Posted by : achhiduniya
07 September 2019
वॉशिंगटन में अप्रत्याशित तौर पर बदले घटनाक्रम ने अब पाकिस्तान
को बैकफुट पर ला दिया है। पाकिस्तान कश्मीर में कथित मानवाधिकार हनन के मुद्दे को
अमेरिकी कांग्रेस के सामने जोर-शोर से उठा रहा था। हालांकि, पाक की इस चाल को बेनकाब करने के लिए भारत ने
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को प्राथमिकता से उठाने का फैसला
किया है। पाकिस्तान में अहमदी मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार और सिंध क्षेत्र में
हिंदू लड़कियों को अगवा कर धर्मांतरण की घटनाओं को भारत ने उठाएगा। इस बैठक में
कश्मीर में मानवाधिकार के मुद्दे को ही नहीं श्रीलंका में तमिलों की स्थिति और
म्यांमार में रोहिंग्याओं की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। यूएस कांग्रेस सदस्य
ब्रेड शैरमन ने ट्विटर पर जानकारी दी, हमने
कार्यकारी विदेश मंत्री एलिस वेल्स और स्टेट डिपार्टमेंट में दक्षिण एशिया नीतियों
का प्रभार देख रहे सैम ब्राउनबैक को आमंत्रित किया है।
भारत में 200 मिलियन से अधिक मुसलमान रहते हैं। जम्मू-कश्मीर
में हमारे साहसिक फैसले को लेकर मुसलमानों में किसी प्रकार का संदेह नहीं है और न
ही मैंने कोई अंसतोष महसूस किया। श्रृंगला ने एक इंटरव्यू में पूछे सवाल के जवाब
के दौरान यह बात कही थी। मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश
का दांव पाकिस्तान पर अब उल्टा पड़ने जा रहा है। कश्मीर में मानवाधिकार हनन का
मुद्दा उठाना इस्लामाबाद के लिए नई मुसीबत बन गया है। शुरुआत में इस पर रक्षात्मक
नजर आ रही नई दिल्ली ने अब अपने स्टैंड में बदलाव किया है। मानवाधिकार पर ही
पाकिस्तान पर भारत मजबूती से पलटवार कर उसको घेर रही है।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर धार्मिक आजादी के लिए संघर्ष करनेवाले राजदूतों और विभिन्न महत्वपूर्ण
अधिकारियों को आमंत्रित किया है। इस मुद्दे पर हमें उम्मीद है कि विभिन्न
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से भी हमें परिचर्चा का मौका मिलेगा। शैरमन का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि
पाकिस्तानी मीडिया में सेशन के पूरी तरह से कश्मीर आधारित होने का भ्रामक दावा
किया जा रहा था। अमेरिका में भारत के राजनयिक हर्ष श्रृंगला ने जोर देकर कहा कि
पाकिस्तान के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा,पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को धार्मिक और
आस्था से जोड़कर पेश करने की कोशिश करेगा, जो सच नहीं
है। भारत सर्वाधिक मुसलमानों वाले देश में दूसरे नंबर पर है।
![]() |
| [प्रतीकात्मक चित्र] |


