- Back to Home »
- National News »
- भारत के दरख़्वास्त को ठुकरा दिया पाकिस्तान ने नही दी भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जहाज को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति....
भारत के दरख़्वास्त को ठुकरा दिया पाकिस्तान ने नही दी भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जहाज को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति....
Posted by : achhiduniya
07 September 2019
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत के राष्ट्रपति के हवाई जहाज़ को पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं दी और भारत के दरख़्वास्त को ठुकरा दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आइसलैंड, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं। राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है। इस दौरान वह भारत की राष्ट्रीय चिंताओं से इन देशों के शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा सकते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को सरकारी प्रसारक पीटीवी को बताया कि कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह निर्णय लिया है।
कश्मीर में
पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के
शहीद होने पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के
आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया था, जिसके बाद
पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से
बंद कर दिया था। हालांकि मार्च में उसने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल
दिया था,लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे
प्रतिबंधित रखा था।

