- Back to Home »
- Discussion »
- अच्छी पढ़ाई करें, नशे से दूर रहें, बंदूक से दूर रहें....लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने की कश्मीरी छात्रों से अपील....
अच्छी पढ़ाई करें, नशे से दूर रहें, बंदूक से दूर रहें....लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने की कश्मीरी छात्रों से अपील....
Posted by : achhiduniya
04 September 2019
धारा 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में पाकिस्तान परस्त नेताओं द्वारा कश्मीर के युवाओं को बरगलाने के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे है। राज्य के युवाओं का सेना और सुरक्षाबलों पर भरोसा बढ़ा है। जम्मू कश्मीर के सेना के भर्ती कैंपों में आए जवान भारत माता की जय के नारे लगा रहे है। वहीं सेना भी इस कोशिश में लगातार लगी हुई है कि वह राज्य के युवाओं के किसी भी तरह से भटकने से बचा सके। सेना युवाओं के पढ़ने-लिखने, काम सीखने की और प्रोत्साहन दे रही है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने छात्रों से कहा, मैं आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप अच्छी पढ़ाई करें, नशे से दूर रहें, बंदूक से दूर रहें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और अपना भविष्य बनाएं।
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन
ने छात्रों से कहा कि आप ऐसा कुछ करें कि आपके परिजनों और आपके शिक्षकों का नाम
रोशन हो। उन्होंने कहा अपनी फैमली का नाम आपको रोशन करना है। पूरी दुनिया अवसप
आपके सामने खुले हैं। कश्मीर के युवा ही कश्मीर का भविष्य हैं। जम्मू कश्मीर में
तैनात भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब
नहीं हो पा रहा है। भारतीय सेना ने आज बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ
की कोशिश हो रही है। सेना की नॉर्दन कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन
और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजी मुनीर खान ने श्रीनगर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

