- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान के पास कश्मीर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं, इस केस को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में नहीं ले जाया जा सकता....वकील खावर कुरैशी
पाकिस्तान के पास कश्मीर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सबूत नहीं, इस केस को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में नहीं ले जाया जा सकता....वकील खावर कुरैशी
Posted by : achhiduniya
04 September 2019
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में पाकिस्तान
की पैरवी करने वाले वकील खावर कुरैशी ने खुद माना है कि पाक के पास कश्मीर में
मानवाधिकारों के उल्लंघन के दावे पुख्ता नहीं है, क्योंकि इसका
उसके पास कोई ठोस सबूत ही नहीं है। इसके साथ ही वकील ने खुद कहा है कि सबूत न होने
के चलते इस केस को आईसीजे में नहीं ले जाया जा सकता। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में
पाकिस्तान के वकील खावर कुरैशी ने एक टीवी शो में पैनल चर्चा के दौरान साफ तौर पर
कहा कि पाकिस्तान के पास कश्मीर से संबंधित इन दावों के लिए कोई महत्वपूर्ण सबूत
नहीं है।
खावर कुरैशी ने कहा,इन सबूतों के
अभाव में पाकिस्तान के लिए इस मामले को ICJ में ले जाना
बेहद मुश्किल है। बीते दिनो फ्रांस में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच मुलाकात के कुछ
घंटे बाद इमरान खान ने पाकिस्तान को संबोधित किया था और कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र
महासभा सहित हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दा उठाएंगे। इमरान खान ने
पाकिस्तान के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार कश्मीरियों द्वारा तब तक खड़ी
रहेगी जब तक भारत घाटी में प्रतिबंध नहीं हटा देता।
कश्मीर मामले का अंतर्राष्ट्रीयकरण
करने के उद्देश्य से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के पास जाने और आईसीजे से
संपर्क करने की धमकी दी। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका
सहित दुनिया के कई देशों के दरवाजे खटखटाए हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात
की, लेकिन यहां भी उसे कोई खास तवज्जो नहीं
मिली।


