- Back to Home »
- Politics »
- बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा विश्वासघाती-गैर भरोसेमंद और धोखेबाज है कांग्रेस....
बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा विश्वासघाती-गैर भरोसेमंद और धोखेबाज है कांग्रेस....
Posted by : achhiduniya
17 September 2019
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक तीन ट्वीट किये। उन्होंने
पहला ट्वीट किया, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने
एक बार फिर बसपा के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमन्द एवं धोखेबाज पार्टी होने का
प्रमाण दिया है। यह बसपा मूवमेन्ट के साथ विश्वासघात है जो दोबारा तब किया गया है
जब बसपा वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी। बसपा नेता ने
अपने दूसरे ट्वीट में कहा, कांग्रेस अपनी कटु विरोधी पार्टी/संगठनों
से लड़ने के बजाए हर जगह उन पार्टियों को ही सदा आघात पहुंचाने का काम करती है जो
उन्हें सहयोग/समर्थन देते हैं।
कांग्रेस
इस प्रकार एससी, एसटी, ओबीसी विरोधी
पार्टी है तथा इन वर्गों के आरक्षण के हक के प्रति कभी गंभीर एवं ईमानदार नहीं रही
है। कांग्रेस हमेशा ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व उनकी मानवतावादी विचारधारा
की विरोधी रही। इसी कारण डा अम्बेडकर को देश के पहले कानून मंत्री पद से इस्तीफा
देना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें न तो कभी लोकसभा में चुनकर जाने दिया और न ही
भारतरत्न से सम्मानित किया। अति-दुःखद व शर्मनाक। राजस्थान में बहुजन समाजवादी
पार्टी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इसे नगर निकाय और पंचायत
चुनावों से पहले राज्य की अशोक गहलोत सरकार के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में
देखा जा रहा है।
बसपा के छह विधायकों ने
विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को सोमवार देर रात एक पत्र सौंपा। विधायकों ने बिना
शर्त कांग्रेस में शामिल होने की बात कही है। राज्य में बसपा के छह विधायक
राजेंद्र सिंह गुढ़ा (उदयपुर वाटी), जोगेंद्र सिंह
अवाना (नदबई), वाजिब अली (नगर), लाखन सिंह (करौली), संदीप कुमार
(तिजारा) और दीपचंद खेरिया (किशनगढ़ बास) है।


