Posted by : achhiduniya 25 September 2019


भारतीय अमीरों की सूची में आर्सेलर मित्तल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल 1,07,300 करोड़ रुपये की संपति के साथ चौथे और 94,500 करोड़ रुपये की धन संपदा के साथ गौतम अडाणी पांचवें स्थान पर रहे हैं। शीर्ष दस अमीर भारतीयों में 94,100 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ उदय कोटक छठे, 88,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ साइरस एस पूनावाला सातवें, 76,800 करोड़ रुपये के साथ साइरस पल्लोनजी मिस्त्री आठवें, 76,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शापोरजी पल्लोनजी नौवें और 71,500 करोड़ रुपये के साथ दिलीप सांघवी दसवें स्थान पर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 3,80,700 करोड़ रुपये आंकी गई है।  
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट के मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपये रही है। इस बार की सूची में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है। 2018 में यह संख्या 831 थी। वहीं डॉलर मूल्य में अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस फीसदी के बराबर है। इस लिस्ट में 152 महिलाएं शामिल हैं. उनकी औसत आयु 56 साल है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 37 वर्षीय रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। उनके बाद गोदरेज समूह की स्मिता वी कृष्णा (68) का नंबर आता है। उनकी कुल संपदा 31,400 करोड़ रुपये है। 18,500 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार अपने बल पर यह मुकाम हासिल करने वाली सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। वहीं 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले 953 अमीरों की कुल संपत्तियां देश के जीडीपी के 27 फीसदी के बराबर हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -