- Back to Home »
- Property / Investment »
- 60 अरब डॉलर का व्यापार और 50,000 नौकरियों का सृजन होगा भारत और अमेरिका व्यापार समझौते से....अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांझी वार्ता
60 अरब डॉलर का व्यापार और 50,000 नौकरियों का सृजन होगा भारत और अमेरिका व्यापार समझौते से....अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांझी वार्ता
Posted by : achhiduniya
25 September 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या व्यापार समझौता होने वाला है, इस पर उन्होंने कहा,हां, मुझे लगता है बहुत जल्द। उन्होंने कहा,हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि बॉब लाइटहाइजर यहां मौजूद हैं, वह भारत और उनके सक्षम प्रतिनिधियों के साथ समझौता कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बहुत जल्द हम एक व्यापार समझौते पर पहुंच जाएंगे।
उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया है जब भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष
गोयल मंगलवार को लाइटहाइजर के साथ वार्ता करने के लिए न्यूयार्क में हैं। इससे
पहले ट्रंप ने कहा था कि उनके और मोदी के पास चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं। इनमें
से एक और संभवत: सबसे बड़ा मुद्दा व्यापार का है। हमें साथ मिलकर बहुत सारे
व्यापार करने हैं और हम उस पर काम कर रहे हैं।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने
बयान में कहा कि जहां तक व्यापार का सवाल है, वह
शनिवार को ह्यूस्टन में पेट्रोनेट और टेल्यूरियन के बीच 2.5 अरब डॉलर के समझौते से खुश हैं। पीएम मोदी ने कहा,समझौते से 60 अरब डॉलर का व्यापार होगा और 50,000 नौकरियों का सृजन होगा। मैं समझता हूं कि यह भारत की ओर से की
गई एक बड़ी पहल है।


