- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर को Daughter of the Nation की उपाधि से नवाजने की तैयारी में भारत सरकार....
भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर को Daughter of the Nation की उपाधि से नवाजने की तैयारी में भारत सरकार....
Posted by : achhiduniya
06 September 2019
स्वर कोकिला के नाम से मशहूर सिंगर लता मंगेशकर सात दशक से भी अधिक समय से हिन्दुस्तान की आवाज बनीं। लता ने 30 से ज्यादा भाषाओं में हजारों फिल्मी और गैर-फिल्मी गानों में अपनी आवाज का जादू से सभी को मोहित किया। लता मंगेशकर ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म किती हसाल के लिए गाना गायाथा। लता मंगेशकर ही एकमात्र ऐसी जीवित शख्सियत हैं, जिनके नाम पर पुरस्कार दिए जाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार लता मंगेशकर को एक बड़ी उपाधि से नवाजने की तैयारी में है।
भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर को डॉटर ऑफ द नेशन (Daughter of the Nation) का खिताब भी
दिया जा सकता है। लता मंगेशकर को यह उपाधि उनके 90वें जन्मदिन (28 सितंबर) पर दिया
जा सकता है। यह उपाधि उनके भारतीय फिल्म संगीत में 70 साल से भी ज्यादा समय से दिए
गए अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस खास मौके के
लिए गीतकार और कवि प्रसून जोशी ने स्पेशल सॉन्ग लिखा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार
पीएम मोदी लता मंगेशकर की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनका सम्मान करना
राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है।
इसलिए मोदी सरकार लता को 28 सितंबर को उनके
90वें जन्मदिन पर उन्हें पर ‘डॉटर ऑफ द
नेशन’ से सम्मानित करेगी। सरकारी सूत्रों का कहना
है कि वह भारत की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका सम्मान करना
राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है और यही हम उनके 90 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर
पर करेंगे।


