- Back to Home »
- State News »
- देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 को ढ़ाल बना रही सरकार....PB-CM ममता बनर्जी
देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 को ढ़ाल बना रही सरकार....PB-CM ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
06 September 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने सरकार पर आक्रमण करते
हुए कहा, लोकतंत्र के सभी स्तंभ मीडिया, न्यायपालिका सरकार के द्वारा नियंत्रित
हैं। एनआरसी मामले में भी यही हो रहा है, जो मूल निवासी हैं, उन्हें लिस्ट
से बाहर रखा जा रहा है। मुझे इस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के शब्द
याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा था सरकार बदले की कार्रवाई की बजाए अर्थव्यवस्था
पर ध्यान दे।
ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की आर्थिक स्थिति
का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार लोगों का ध्यान खराब अर्थव्यवस्था से
हटाने के लिए चंद्रयान-2 का ढिंढोरा पीट रही है। ममता बनर्जी ने कहा, सरकार बस लोगों का ध्यान इस मुद्दे से हटाना
चाहती है। ममता बनर्जी ने कहा, देश में पहला
चंद्रयान लॉन्च है, ऐसा लग रहा है कि मोदी के सत्ता में आने से
पहले इस तरह के मिशन शुरू ही नहीं हुए थे।

