- Back to Home »
- State News »
- मुंबई पुलिस आयुक्त और जॉइंट सीपी के निवेदन पर NCP मुखिया शरद पवार ने बदला प्रवर्तन निदेशालय [ED] जाने का निर्णय.....दी मीडिया को जानकारी
मुंबई पुलिस आयुक्त और जॉइंट सीपी के निवेदन पर NCP मुखिया शरद पवार ने बदला प्रवर्तन निदेशालय [ED] जाने का निर्णय.....दी मीडिया को जानकारी
Posted by : achhiduniya
27 September 2019
मुंबई के पुलिस आयुक्त और जॉइंट सीपी ने नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के [NCP] मुखिया शरद पवार से मुलाकात की और उनसे प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement directorate) के दफ्तर न जाने की अपील की। शरद पवार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस आयुक्त और जॉइंट सीपी ने मुलाकात की और मुझसे नहीं जाने का अनुरोध किया ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। पवार ने कहा कि वह अब ईडी के दफ्तर नहीं जाएंगे। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को ईमेल भेजकर सूचना दी कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में चल रही जांच के तहत शुक्रवार को उन्हें बयान देने की जरूरत नहीं है और आवश्यक होने पर उन्हें बुलाया जाएगा।
ईडी पीएमएलए के तहत दाखिल शिकायत के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) के पूर्व शीर्ष अधिकारियों, चेयरमैन, एमडी, निदेशकों और प्रबंधकीय कर्मियों तथा सहकारी चीनी कारखानों के पदाधिकारियों के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। एजेंसी ने कर्ज देने आदि में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच करने के लिए पवार, उनके भतीजे और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार तथा 70 अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने उन्हें दिये जवाब में कहा कि उनका सहयोग सराहनीय है लेकिन उन्हें शुक्रवार, 27 सितंबर को आने की जरूरत नहीं है और जब आवश्यक होगा तो उन्हें बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पवार को जवाब देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जांच के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन किया।

