- Back to Home »
- Politics »
- NRC के नाम पर आग से न खेले सरकार....ममता बनर्जी ने बीजेपी को चेताया.....
Posted by : achhiduniya
12 September 2019
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के नाम पर पश्चिम बंगाल के एक भी नागरिक को छू कर दिखाने की चुनौती दी। एनआरसी के विरोध में निकाली गई रैली में उन्होंने कहा, हम बंगाल में एनआरसी को कभी इजाजत नहीं देंगे। हम उन्हें धार्मिक एवं जातिगत आधार पर लोगों को बांटने की इजाजत नहीं देंगे। हम असम में एनआरसी को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर असम के लोगों को चुप कराया है, लेकिन वे बंगाल को चुप नहीं करा सकते।
ममता
बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को आगाह किया कि वह NRC के नाम पर आग से नहीं खेले। असम में जारी NRC के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज सड़कों
पर उतरीं। जुलूस में ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। TMC का कहना है कि बंगाल की जनता राज्य में एनआरसी
लागू नहीं होने देगी। इससे पहले एनआरसी के ख़िलाफ़ तृणमूल ने 7 और 8 सितंबर को भी
ज़िलों में विरोध प्रदर्शन किया था।

