- Back to Home »
- Politics »
- लोकतंत्र खतरे में,2019 के जनादेश का खतरनाक तरीके से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.....कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर किया वार....
लोकतंत्र खतरे में,2019 के जनादेश का खतरनाक तरीके से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.....कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर किया वार....
Posted by : achhiduniya
12 September 2019
कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और 2019 के जनादेश का खतरनाक तरीके से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सरकार राजनीतिक बदले के लिए नेताओं को झूठे आरोप में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि ये सब देश की खराब आर्थिक हालत से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी के महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, केसी वेनुगोपाल और एके एंटनी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों की
तैयारियों के लिए यह बैठक बुलाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की
अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा समय में पार्टी को
आंदोलनकारी एजेंडे की जरूरत है। सोनिया ने कहा, कांग्रेस को
आंदोलनकारी एजेंडे पर चलने की जरूरत है। हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा
रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक
में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता
जताई।
सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक
है। पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
मौजूद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस बैठक में आने की पात्रता नहीं
रखते हैं क्योंकि वह सिर्फ सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य मात्र हैं।


