- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को पाने के लिए भारतीय सेना तैयार है, बस सरकार का आदेश मिले..... सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को पाने के लिए भारतीय सेना तैयार है, बस सरकार का आदेश मिले..... सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
Posted by : achhiduniya
12 September 2019
भारत पहले दिन से ही कह रहा है कि कश्मीर मुद्दा
उसका आंतरिक मामला है, जबकि इमरान खान भारत पर मानवाधिकार
उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच
भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को बयान दिया कि अगर सरकार चाहे
तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को पाने सहित सेना
किसी भी ऑपरेशन के लिए तैयार है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में जनरल रावत ने
कहा,सभी कार्रवाई का फैसला केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
सरकार के तहत काम कर रही एजेंसियों को सरकार के निर्देशानुसार काम करना होता है और
सेना किसी भी प्रकार के कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार है।
सेना प्रमुख का यह बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा इस क्षेत्र में रैली करने से एक दिन
पहले आया है। इमरान खान ने बुधवार को ट्वीट किया था,मैं 13
सितम्बर को मुजफ्फराबाद में बड़ा जलसा (रैली) करने जा रहा
हूं, जिससे दुनिया को आईओजेके (जम्मू-कश्मीर) में जारी
पाबंदी को लेकर संदेश भेजा जाए, जिससे कश्मीरियों को दिखाया
जा सके कि पाकिस्तान(Pakistan) उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

