- Back to Home »
- National News »
- यह केवल एक 'ट्रेलर' है और 'पूरी फिल्म' आनी अभी बाकी है.... बिखरे विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी...
Posted by : achhiduniya
12 September 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और ऐसे कार्यो में संलिप्त कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान कामदार और दामदार सरकार मुहैया कराने के अपने वादे को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नई सरकार के केवल 100 दिनों में ही दिख गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक ट्रेलर है और पूरी फिल्म आनी अभी बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा,हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध है। इन 100 दिनों में हमने ऐसे लोगों के खिलाफ निर्णय लिए हैं।
इनमें से कुछ लोगों को जेल भेजा गया है। हालिया
हाई प्रोफाइल मामले में, कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम को आईएनएक्स
मीडिया मामले में बीते सप्ताह एक जिला अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)
द्वारा की जा रही है। पीएम मोदी ने रांची
में कई विकास कार्यों को लॉन्च करने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हमारी प्राथमिकता देश के सभी घरों में पानी
पहुंचाना है।
हमारी प्राथमिकता मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है, जिनके लिए हमने कानून बनाए हैं। हमने प्रथम 100
दिनों में निर्णय लिए और आतंक-रोधी कानून को और कड़े करने के लिए नए कानून बनाए।
हमारा उद्देश्य जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख को नई ऊंचाईयां प्रदान करना है जिनके
लिए हमने निर्णय लिए।


