- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कश्मीर मुद्दा उठाकर पाकिस्तान अपना स्तर नीचे गिराता है तो भारत का स्तर और ऊंचा उठेगा....UN में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन
कश्मीर मुद्दा उठाकर पाकिस्तान अपना स्तर नीचे गिराता है तो भारत का स्तर और ऊंचा उठेगा....UN में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन
Posted by : achhiduniya
20 September 2019
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन देने का कार्यक्रम भी उसी दिन है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री खान यूएनजीए में अपने संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष इस मुद्दे को जबरदस्त ढंग से उठाएंगे।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी
प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यदि पाकिस्तान अगले सप्ताह यहां होने वाले
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में कश्मीर मामला उठाकर अपना स्तर नीचे गिराता है
तो भारत का स्तर और ऊंचा उठेगा। एक संवाददाता सम्मेलन में अकबरुद्दीन से पूछा गया
कि क्या उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान कश्मीर मुद्दे के सामने
आने की उम्मीद है और यदि ऐसा है, तो भारत इससे कैसे निपटेगा। इस
पर अकबरुद्दीन ने कहा, आप जो मुझसे कह रहे हैं, वह इससे कहीं अधिक होगा, खासकर
एक देश की तरफ से तो बहुत अधिक होगा। यदि ऐसा है तो हमारी प्रतिक्रिया क्या होगी? यह हर देश पर निर्भर करता है कि वह वैश्विक मंच पर किस रूप में
पहुंचना चाहता है।
कुछ ऐसे होंगे जो अपना स्तर गिराएंगे। उनके प्रति हमारी
प्रतिक्रिया होगी कि हम और ऊंचे उठेंगे। वह नीचे गिरेंगे लेकिन हमारा स्तर तो ऊपर
उठेगा। अकबरुद्दीन ने कहा, हमने अतीत में उन्हें आतंकवाद
को मुख्यधारा में लाते देखा है। अब वे नफरत भरे बयानों को मुख्यधारा में लाना
चाहते हैं। अगर वे यह करना चाहते हैं तो
ये उनकी सोच है,लेकिन इससे उनका स्तर गिरेगा।


