- Back to Home »
- State News »
- इशारो-इशारो में पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया चाचा शिवपाल यादव को वापस पार्टी में आने का निमंत्रण....
इशारो-इशारो में पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया चाचा शिवपाल यादव को वापस पार्टी में आने का निमंत्रण....
Posted by : achhiduniya
20 September 2019
समाजवादी पार्टी से अलग हुए व नई पार्टी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दर्द एक बार
फिर से सामने आया है। मैनपुरी में शिवपाल यादव ने कहा कि मेरी तरफ से परिवार में
अभी भी सुलह की पूरी गुंजाइश है, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी परिवार
को एक नहीं होने दे रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि वह सपा के खिलाफ
प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि जहां
से हमें जीत नजर आएगी हम वहीं से अपना प्रत्याशी उतारेंगे।
प्रगतिशील समाजवादी
पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की कानून
व्यवस्था का हाल क्या है, ये साफ दिखा रहा है। समाजवादी
पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा
से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर कहा है कि हमारे
यादव परिवार में परिवारवाद नहीं है, बल्कि
लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे वो वैसे ही चले। जो
आना चाहे हम उसे अपनी पार्टी में आंख बंद करके शामिल कर लेंगे।

