- Back to Home »
- State News »
- अब सरकारी खजाने से नहीं,मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री अपनी जेब से ही अपना इनकम टैक्स भरेंगे..... UP Government
अब सरकारी खजाने से नहीं,मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री अपनी जेब से ही अपना इनकम टैक्स भरेंगे..... UP Government
Posted by : achhiduniya
24 September 2019
उत्तर प्रदेश कैबिनेट में एक प्रस्ताव
पास किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री अपनी जेब से ही
अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इनकम टैक्स को सरकारी खजाने
से नहीं भरा जाएगा। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 13 सितंबर को
बताया था कि उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते
एवं विविध कानून 1981 के अन्तर्गत सभी मंत्रियों के आयकर बिल का भुगतान अभी तक
राज्य सरकार के कोष से किया जाता रहा है। खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी मंत्री अपने आयकर का
भुगतान स्वयं करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लगभग चार दशक पुराना एक
कानून मंत्रियों के आयकर का भुगतान राजकोष से सुनिश्चित करता था। हालांकि, नेता इसके बारे में जानकारी नहीं होने की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश
मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध कानून 1981 तब बना था जब
विश्वनाथ प्रताप सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस कानून ने अब तक 19
मुख्यमंत्रियों और लगभग 1,000 मंत्रियों को लाभ पहुंचाया है।
जब से कानून लागू हुआ
था, विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्रियों-योगी आदित्यनाथ,
मुलायम सिंह यादव, मायावती, कल्याण सिंह, अखिलेश यादव, रामप्रकाश
गुप्ता, राजनाथ सिंह, श्रीपति मिश्र,
वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी को इसका लाभ हुआ। विश्वनाथ
प्रताप सिंह के सहयोगी रहे कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि कानून पारित होते समय
तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विधानसभा में तर्क दिया था कि राज्य
सरकार को आयकर का बोझ झेलना चाहिए क्योंकि अधिकतर मंत्री गरीब पृष्ठभूमि से हैं और
उनकी आय कम है।


