- Back to Home »
- State News »
- सुरक्षा के साथ मुफ्त यात्रा कर पाएगी दिल्ली की महिलाएं,तैनात होंगे 13,000 मार्शल....दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल
सुरक्षा के साथ मुफ्त यात्रा कर पाएगी दिल्ली की महिलाएं,तैनात होंगे 13,000 मार्शल....दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
28 October 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 6000 बसो में मार्शल की नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा, अभी तक दिल्ली की बसों में 3400 मार्शल
तैनात थे,लेकिन अब इनकी संख्या सीधा 13,000 होने
जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में शाम
के समय महिला सुरक्षा के लिए मार्शल की तैनाती की गई थी,लेकिन आम लोगों और मीडिया ने मांग की कि केवल शाम के समय ही
क्यों महिला सुरक्षा के लिए दिन में भी मार्शल तैनात होने चाहिए इसलिए अब हमने
मार्शल की संख्या बढ़ाकर 13,000 करने
का फैसला किया है।
इस दौरान केजरीवाल ने नवनियुक्त मार्शल से कहा, अगर कोई व्यक्ति बस में किसी महिला के साथ कोई गड़बड़ करें तो
उसको रोकने के लिए आपसे जो हो सके वह करना। बस के अंदर बैठी महिला को यह एहसास
होना चाहिए कि बस में बैठकर वह पूरी तरह से सुरक्षित है और उसकी रक्षा करने के लिए
बस में उसका भाई या बहन मौजूद है।
केजरीवाल ने यह भी ऐलान किया कि मंगलवार 29 अक्टूबर यानी भाई दूज के दिन से दिल्ली पूरी दुनिया का पहला ऐसा
शहर बनने जा रहा है जहां की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह से मुफ्त
होगी।


