- Back to Home »
- Politics »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को ललकारा अगर हिम्मत है तो अपने चुनावी घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 (Article 370) वापस लाने का वादा करें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को ललकारा अगर हिम्मत है तो अपने चुनावी घोषणा पत्र में अनुच्छेद 370 (Article 370) वापस लाने का वादा करें...
Posted by : achhiduniya
13 October 2019
विधानसभा चुनावो की तारीखों के नजदीक आते ही
राजनैतिक पार्टिया ज़ोर शोर से एक- दूसरे की टांग खिचने के लिए सक्रिय हो जाती है। महाराष्ट्र
और हरियाणा में भी कुछ इसी प्रकार का नजारा दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के जलगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र
मोदी
ने विरोधियों को चुनौति देते हुए कहा कि अगर
उनमें हिम्मत है तो वे अपने घोषणा पत्र में धारा 370 (Article 370) वापस लाने का वादा करें। पीएम मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [एनसीपी] पर चुनावी हमला करते हुए पीएम
मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटने
के फैसले पर बात करते हुए कहा,5 अगस्त को आपकी भावना के अनुरूप
बीजेपी- NDA
सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लिया। जिसके बारे
में सोचना तक पहले असंभव लगता था।
पीएम मोदी ने कहा, एक ऐसी
स्थिति जिसमें जम्मू कश्मीर के गरीब की, बहन-बेटियों
की, दलितों और शोषितों के विकास की संभावनाएं नहीं के बराबर थी। नरेंद्र मोदी ने कहा,जम्मू
कश्मीर और लद्दाख सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, वे मां
भारती का शीष है, वहां का कण-कण भारत की शक्ति को मजबूत करता है। पीएम
मोदी ने कहा,दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक
दल, कुछ राजनेता, राष्ट्रहित में लिए गए इस निर्णय
पर राजनीति करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में
कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए। जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश
सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है। इनका तालमेल पड़ोसी देश के
साथ मिलता जुलता है।

